कचरे की समस्या पर बीडीओ को चेंबर ऑफ कॉमर्स का पत्र
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कांकसा ब्लॉक के कांकसा ग्राम पंचायत इलाके के पानागढ़ बाजार के विभिन्न व्यावसायिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र में कचरा निपटान की कोई व्यवस्था नहीं रहने को लेकर सोमवार को पानागढ़ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कांकसा बीडीओ पर्णा दे को पत्र लिखा है.
विज्ञापन
पानागढ़.
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के कांकसा ग्राम पंचायत इलाके के पानागढ़ बाजार के विभिन्न व्यावसायिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र में कचरा निपटान की कोई व्यवस्था नहीं रहने को लेकर सोमवार को पानागढ़ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कांकसा बीडीओ पर्णा दे को पत्र लिखा है. मामले को लेकर संस्था के मुख्य सलाहकार रतन अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि ब्लॉक के ही त्रिलोकचंद्रपुर ग्राम पंचायत इलाके में हाल ही सप्ताह में दो बार कचरा संग्रह वैन की सुविधा प्रदान की गयी है. वे चाहते है कि पास ही मौजूद कांकसा ग्राम पंचायत अधीन पानागढ़ बाजार में भी इस तरह की व्यवस्था शुरू की जाये ताकि कचरे की समस्या से लोगों को निजात मिल सके. रतन अग्रवाल ने बताया कि पानागढ़ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उन्होंने कांकसा बीडीओ को लिखित रूप से आवेदन किया है कि कचरे की समस्या से स्थानीय लोगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मुक्ति दिलायी जाये. गौरतलब है कि हाल ही में करीब के त्रिलोकचंद्रपुर ग्राम पंचायत में सप्ताह में दो बार कचरा संग्रह वैन की सुविधा मिलनी शुरू हुई है. वर्तमान में कांकसा ग्राम पंचायत में कचरा निपटान की कोई व्यवस्था नहीं है.कांकसा ग्राम पंचायत क्षेत्र, घनी आबादी वाला है. इस क्षेत्र के निवासियों और व्यापारियों को कचरा निपटान के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










