बारुईपुर कांड को लेकर कांग्रेस का हमला, एनकाउंटर व विधि-व्यवस्था पर उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन

पुरुलिया में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान; योगीराज के 'बुलडोजर राज' और 'एनकाउंटर मॉडल' पर उठाए गंभीर सवाल, बरूईपुर कांड को बताया हिंदी फिल्म जैसी कमजोर स्क्रिप्ट: | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारुईपुर रेप-मर्डर केस और एनकाउंटर पर कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने उठाए सवाल, कहा- यह लोकतंत्र के खात्मे की कोशिश है।

विज्ञापन

पुरुलिया. दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर का रेप-मर्डर कांड और उसके आरोपी के एनकाउंटर को लेकर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाये हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने बंगाल की कानून-व्यवस्था और एनकाउंटर की घटनाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. वह गुरुवार को 21 जुलाई के शहीद स्मरण दिवस पर कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में होनेवाली जनसभा की तैयारियों के सिलसिले में पुरुलिया पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेपाल चंद्र महतो व पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

21 जुलाई की घटना की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

पुरुलिया पार्टी ऑफिस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान शुभंकर सरकार ने 21 जुलाई की घटना का जिक्र करते हुए मनीष गुप्ता से जुड़ी फाइल दोबारा खोलने और जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की. उन्होंने कहा कि तब हुई मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर दोषियों को सजा दिलानी चाहिए.

एनकाउंटर व बुलडोजर कार्रवाई पर जतायी आपत्ति

शुभंकर सरकार ने उत्तर प्रदेश के तर्ज पर एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई के चलन का विरोध करते हुए कहा कि इससे न्यायिक प्रक्रिया व कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है. उन्होंने आरोप लगाया कि बारुईपुर की घटना में कई सवाल अनुत्तरित हैं और पुलिस की कार्रवाई पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि किसी व्यक्ति के दोषी या निर्दोष होने का फैसला अदालत का विषय है, ना कि किसी राजनीतिक दल, जनता या पुलिस का. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महिला सुरक्षा संबंधी बयानों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. कांग्रेस ने संकेत दिया कि 21 जुलाई की जनसभा में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठा कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को घेरा जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola