ePaper

बोगड़ा में सीटू कार्यालय में तोड़फोड़

Updated at : 03 Oct 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
बोगड़ा में सीटू कार्यालय में तोड़फोड़

स्थानीय सीटू नेता ने इस तोड़फोड़ के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया.

विज्ञापन

जामुड़िया. जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सातग्राम के बोगड़ा इलाके में स्थित माकपा के श्रमिक संगठन सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन) के कार्यालय में रात के अंधेरे में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गयी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय सीटू नेता ने इस तोड़फोड़ के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया. उनके मुताबिक यह घटना संगठित तरीके से की गयी है और इसके पीछे राजनीतिक तत्वों का हाथ हो सकता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय श्रीपुर फांड़ी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. फिलहाल इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है. सीटू नेता तापस कवि ने कहा कि बीती रात ऐसा लगता है कि कुछ शराबी किस्म के लोगों ने पार्टी कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है. इसके अलावा टीएमसी के एक समर्थक के घर के सामने भी गंदगी फेंकी गयी है. उन्होंने आशंका जताई कि इसमें राजनीतिक साजिश हो सकती है. उस ऑफिस से सातग्राम क्षेत्र का काम होता था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है पार्टी के स्तर पर वह लोग भी जांच करेंगे. तोड़फोड़ की घटना के खिलाफ शाम को बोगड़ा इलाके में विरोध रैली भी निकाली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola