ePaper

बागतुई नरसंहार मामले का मूल आरोपी लालन शेख को सीबीआई ने अदालत में किया पेश

Updated at : 10 Dec 2022 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
बागतुई नरसंहार मामले का मूल आरोपी लालन शेख को सीबीआई ने अदालत में किया पेश

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बागतुई ग्राम में नरसंहार मामले में मूल आरोपी लालन शेख की 6 दिनों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को पुनः सीबीआई ने रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया. इस मामले में फरार मूल आरोपी लालन शेख को सीबीआई ने गत शनिवार देर रात झारखंड के पाकुड़ से गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बागतुई ग्राम में नरसंहार मामले में मूल आरोपी लालन शेख की 6 दिनों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को पुनः सीबीआई ने रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी लालन शेख को पुनः तीन दिनों के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. इससे पहले रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लालन शेख का मेडिकल जांच कराया गया. बताया जाता है की गुप्त सूचना के बाद झारखंड के पाकुड़ से गत शनिवार देर रात लालन शेख को सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया था.

Also Read: West Bengal : टेट के वैन्यू फिर बदले, परीक्षार्थियों की बढ़ी मुसीबत, ट्रेन व मेट्रो की अतिरिक्त परिसेवा
लालन शेख के नेतृत्व में ही बागतुई में घरों में लगाई गई थी आग 

रामपुरहाट थाना अंतर्गत बड़शाल ग्राम पंचायत के तहत बागतुई ग्राम में तृणमूल नेता तथा उप प्रधान भादू शेख की बम मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद भादू शेख के अनुयायियों द्वारा गांव के 10 घरों में आग लगाकर 10 लोगों को जिंदा जला कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में फरार मूल आरोपी लालन शेख को सीबीआई ने गत शनिवार देर रात झारखंड के पाकुड़ से गिरफ्तार किया था. गत रविवार को सीबीआई लालन शेख को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश की थी.

तृणमूल नेता भादू शेख के भाई जहांगीर शेख को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालन शेख को सीबीआई रिमांड पर लेकर पूछताछ चलाई थी. इसके बाद ही मृतक तृणमूल नेता भादू शेख के भाई जहांगीर शेख को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने बताया था की इस घटना में और संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. सीबीआई लालन शेख की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी सफलता मान रही थी. जो कि इस नरसंहार मामले में मूल आरोपी के तौर जाना जाता था. काफी दिन से लालन शेख की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई छानबीन कर रही थी. इस सामूहिक हत्याकांड को लेकर समूचे राज्य समेत देशभर में कोहराम मच गया था. मामले को संज्ञान में लेते हुए कोलकाता हाई कोर्ट ने इस नरसंहार मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी.

Also Read: शिक्षक भर्ती घोटाला : 23 लाख ओएमआर शीट में से 8163 के बदले गये नंबर

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी पानागढ़

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola