ePaper

दुर्गापुर : ‘भत्ता नहीं, उद्योग व नौकरी चाहिए’ के नारे के साथ युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

Updated at : 23 Feb 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर : ‘भत्ता नहीं, उद्योग व नौकरी चाहिए’ के नारे के साथ युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

शहर के इंडो-अमेरिकन मोड़ के जीटी रोड के समीप भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शहर के इंडो-अमेरिकन मोड़ के जीटी रोड के समीप भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कड़ाही में आलू चॉप तल कर ‘भत्ता नहीं, उद्योग और नौकरी चाहिए’ की मांग को लेकर नारों के साथ विरोध जताया. युवा मोर्चा के सदस्यों का आरोप है कि दुर्गापुर कभी अपनी भारी औद्योगिक पहचान के लिए जाना जाता था, लेकिन आज नया निवेश और रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं.

उनका कहना है कि नौकरी के अभाव में राज्य का युवा वर्ग छोटे व्यवसायों या अस्थायी आय के साधनों पर निर्भर होने को मजबूर है. भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बनर्जी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में बड़े उद्योग नहीं आ रहे हैं और सरकार भत्ता देकर मूल समस्या से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में ‘चॉप तलना’ ही मुख्य उद्योग बनकर रह गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

मंत्री का पलटवार

दूसरी ओर, राज्य के पंचायत, ग्राम उन्नयन और सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार ने इस प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए वे चॉप तल रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस पर उन्हें और कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है. सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच इस बयानबाजी से दुर्गापुर-आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गयी है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola