ePaper

पटाखों की खरीद-बिक्री को लेकर भाजपा नेता ने पुलिस की भूमिका पर उठाये सवाल

Updated at : 20 Oct 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटाखों की खरीद-बिक्री को लेकर भाजपा नेता ने पुलिस की भूमिका पर उठाये सवाल

उन्होंने बताया कि कानून विरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई की जाती है.

विज्ञापन

रमन शर्मा बोले, एक ही कमिश्नरेट में दो थानों की अलग नीति क्यों

पानागढ़. बर्दवान जिला भाजपा उपाध्यक्ष रमन शर्मा ने पटाखों की खरीद-बिक्री को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तहत बुदबुद बाजार में खुलेआम पटाखों की बिक्री हो रही है, जबकि कांकसा थाना क्षेत्र में पुलिस पटाखा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. शर्मा ने कहा कि एक ही कमिश्नरेट में दो थानों की अलग-अलग कार्रवाई समझ से परे है.

एसीपी बोले-पुलिस भेदभाव नहीं करती

कांकसा के एसीपी आयुष पांडे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस किसी के साथ भेदभाव नहीं करती. उन्होंने बताया कि कानून विरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई की जाती है. पांडे ने यह भी स्पष्ट किया कि बुदबुद बाजार में प्रतिबंधित पटाखे बेचने वालों के खिलाफ भी हाल ही में कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जायेगा.

बुदबुद बाजार में छापेमारी, कई पटाखे जब्त

उल्लेखनीय है कि कांकसा थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले पानागढ़ इलाके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए थे और एक कारोबारी को गिरफ्तार किया था. भाजपा नेता के सवाल उठाने के बाद पुलिस ने बुदबुद बाजार में भी धरपकड़ अभियान चलाया और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री रोकने की कार्रवाई की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola