बीरभूम : कपड़ा कारोबारी पर फायरिंग, तीन लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

बीरभूम के नलहाटी थाना क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. कपड़ा कारोबारी शाह आलम शेख सहित जॉनी शेख और हबीबुल शेख गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

बीरभूम. जिले के नलहाटी थाना क्षेत्र के उदयनगर गांव के स्कूल मोड़ के पास रविवार रात करीब 11:00 बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तीन लोगों को निशाना बना कर फायरिंग की. करीब 12 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आयी है. इसमें कपड़ा कारोबारी शाह आलम शेख, जॉनी शेख और हबीबुल शेख गंभीर रूप से घायल हो गये. दो घायलों का दुर्गापर के एक निजी अस्पताल और एक का स्थानीय रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.

गोली लगने से घायल हुए तीनों लोग

पुलिस अधीक्षक(एसपी) विदित राज बुंदेश ने कहा कि पुलिस विभिन्न जगहों पर आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जायेंगे. यह हमला क्यों किया गया, इसकी तफ्तीश की जा रही है. कई लोगों से पूछताछ चल रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा. स्थानीय लोगों के अनुसार गोली लगने से घायल हुए तीनों लोग दो बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे. समय रात 11:00 बजे का था. जैसे ही वे स्कूल मोड़ के पास पहुंचे, पहले से घात लगाये बैठे चार हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और लोग घरों से बाहर निकल आये.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जॉनी शेख को चार गोलियां लगी हैं

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये. तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. शाह आलम शेख और जॉनी शेख को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि हबीबुल शेख को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है. सूत्रों की मानें, तो जॉनी शेख को चार गोलियां लगी हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. वहीं, शाह आलम शेख की स्थिति भी गंभीर है. पुलिस पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन
Shiv Shankar Thakur

लेखक के बारे में

By Shiv Shankar Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola