महिला की हत्या के बाद आरोपी की हादसे में मौत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के इसलामपुर ग्राम में गत बुधवार रात एक महिला की घर में हुई नृशंस हत्या के तीसरे दिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया.

विज्ञापन

बीरभूम.

जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के इसलामपुर ग्राम में गत बुधवार रात एक महिला की घर में हुई नृशंस हत्या के तीसरे दिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया. जांच में मुख्य आरोपी के रूप में मुकेश साव की पहचान की गयी है. हालांकि पुलिस को पता चला है कि वारदात के दिन ही आरोपी की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी. पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान एक बैग बरामद किया, जिसमें खून से सने कपड़े, कटारी, पेचकस, मृतका की सोने की बाली व एक पहचान-पत्र व अन्य सामान मिले हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी उसी मुहल्ले का निवासी था.

लूटपाट के बाद हत्या की वारदात

मृतका की पहचान चायना मंडल गोराई (35) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने लूटपाट के उद्देश्य से घर में प्रवेश किया और घटना को अंजाम दिया. आरोपी मृतका को काकी कहकर संबोधित करता था, जिससे उसे घर में प्रवेश करने में आसानी हुई. घटना के बाद स्निफर डॉग आरोपी के घर तक पहुंचा था. पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद वह घर लौटकर खून से सने कपड़ों को धोने की कोशिश कर रहा था.

पुलिस के अनुसार उसी दिन एक सड़क दुर्घटना में मुकेश साव की मौत हो गयी. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं था. शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची थी. मृतका के पति गौतम गोराई (एक गैरेज के मालिक) ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी. इस घटना के विरोध में भाजपा विधायक अनूप कुमार साहा ने स्थानीय लोगों के साथ सड़क अवरोध भी किया था और पुलिस को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था. पुलिस ने निर्धारित समय के भीतर मामले का खुलासा करने का दावा किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola