चितरंजन में मनाया गया एवीवीपी का प्रथम स्थापना दिवस

झंडा फहराते आरएसएस के नेता | Prabhat Khabar Network
चितरंजन के देशबंधु महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।
देशबंधु महाविद्यालय, चितरंजन में पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीवीपी) का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. महाविद्यालय में पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें कॉलेज के वर्तमान व पूर्व छात्रों दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. छात्रों में संगठन को लेकर भारी उत्साह रहा. सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आरएसएस चितरंजन शाखा के प्रभारी प्रणव सिन्हा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण किया और छात्रों को विद्यार्थी परिषद की भूमिका, उद्देश्य और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से अवगत कराया. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं. मौके पर आरएसएस के कार्यकर्ता विभास हालदर मौजूद रहे. कार्यक्रम में एवीवीपी के गठन के उद्देश्य और देशभर में छात्रों के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई. उपस्थित छात्रों ने संकल्प लिया कि आगे संगठन के माध्यम से शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे. कार्यक्रम का संचालन शिवा दास ने किया तथा कार्यक्रम में देशभक्ति गायन सुभाजीत ने पेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










