घर में अकेली महिला की अपराधियों ने कर दी हत्या, इलाके के लोग हैं सकते में

मृतका के भाई जब आकर अपनी दीदी का शव देखा, तो उसे पूरी तरह यकीन हो गया कि दीदी की हत्या हुई है.
गले से सोने की चेन, हाथों से सोने की चूड़ियां भी गायब पारिवारिक विवाद को माना जा रहा है हत्या का कारण आसनसोल. आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के लालगंज इलाके में एसबीआइ बैंक के निकट स्थित आवास में अकेली रह रही मउ राय (52) की हत्या से इलाके के लोग सकते में हैं. मृतका की मौत को लेकर पहले आसनसोल साउथ थाना में यूडी केस संख्या 41/26 दर्ज हुआ. मृतका के भाई जब आकर अपनी दीदी का शव देखा, तो उसे पूरी तरह यकीन हो गया कि दीदी की हत्या हुई है. उसने मामले को लेकर आसनसोल नॉर्थ थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर कांड संख्या 36/26 में बीएनएस की धारा 103/303(2) के तहत मामला दर्ज हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. सूत्रों के अनुसार पारिवारिक विवाद को इस हत्या का कारण माना जा रहा है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत किस प्रकार हुई, इसका खुलासा होगा. पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है. गौरतलब है कि मउ रॉय के पति मृणाल राय का निधन कुछ समय पहले हुआ था. वह इसीएल के कर्मचारी थे. उनकी मौत के उपरांत अनुकंपा के आधार पर पुत्र सोमनाथ राय को इसीएल में नौकरी मिली. वह लालगंज इलाके में ही इसीएल के आवास में रहता है. मउ राय लालगंज स्थित अपने घर में अकेली रहती थी. 16 जनवरी को भी वह घर में अकेली थी. शनिवार सुबह 10 बजे सोमनाथ उनसे मिलने के लिए आया तो देखा कि उसकी मां घर में बेहोशी की हालत में पड़ी हैं. उसने इसकी सूचना चित्तरंजन इलाके में रहने वाले अपने मामा पुलक कुमार सिंह को दी. श्री सिंह के निर्देश पर सोमनाथ अपनी मां को तुरंत आसनसोल के एक निजी अस्पताल में ले गये. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर आसनसोल थाने में एक यूडी केस दर्ज हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




