हर दूसरे दिन एक नाबालिग लड़की हो रही गायब, 52 दिनों में 29 अपहरण के मामले दर्ज

Updated:
विज्ञापन
हर दूसरे दिन एक नाबालिग लड़की हो रही गायब, 52 दिनों में 29 अपहरण के मामले दर्ज

चिंताजनक. नाबालिग लड़कियों के लापता होने का सिलसिला जारी, पुलिस और घरवालों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

एडीपीसी के 17 में से 13 थानों के दर्ज हुई है 29 लड़कियों के अपहरण की प्राथमिकी, जिसमे 27 हैं नाबालिग कहा पुलिस उपायुक्त ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार नाबालिग लड़की मिसिंग की शिकायत मिलते ही दर्ज होती है अपहरण की प्राथमिकी, अधिकांश मामलों में होती है रिकवरी

आसनसोल. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में हर दूसरे दिन एक नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी किसी न किसी थाने में दर्ज हो रही है. इस साल एक जनवरी से 21 फरवरी के तक कुल 29 लड़कियों के अपहरण का मामला 13 थानों में दर्ज हुआ, जिनमें 27 नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 12 से 17 साल के बीच है. कोई लड़की स्कूल गयी और वापस नहीं लौटी. कुछ बाजार से वापस नहीं लौटीं, कुछ लड़कियां ट्यूशन से वापस नहीं लौटीं, तो कुछ खेल के मैदान से गायब हो गयीं. सभी मामलों में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई.

सबसे अधिक अपहरण के मामले दर्ज हुए कुल्टी थाने में, दूसरे नंबर पर दुर्गापुर

एडीपीसी के 17 थानों में से कुल 13 थानों में 52 दिनों के अंदर 29 लड़कियों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई है. जिनमें सबसे अधिक कुल्टी थाने में छह मामले, दुर्गापुर थाने में पांच मामले, आसनसोल नॉर्थ और अंडाल थाने में चार-चार मामले, हीरापुर थाने में दो मामले तथा सालानपुर, आसनसोल साउथ, कोकओवन, जामुड़िया, चित्तरंजन, पांडवेश्वर, बाराबनी और फरीदपुर थाने में एक-एक मामले दर्ज हुए. इन 29 लड़कियों में से दो बालिग लड़कियों के अपहरण का मामला है. जिसमें आसनसोल नॉर्थ थाने में 13 जनवरी को कुरैशी मोहल्ले की 25 वर्षीय एक युवती और दुर्गापुर थाने में रामकृष्णपल्ली बेनाचिटी इलाके की 21 वर्षीय एक युवती शामिल है. बाकी सारे मामले नाबालिग लड़कियों के अपहरण के हैं.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola