ePaper

सात दिनों में 38 छापेमारी

Updated at : 20 Oct 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
सात दिनों में 38 छापेमारी

पुलिस का यह अभियान जारी है, इसके बाद भी अनेकों जगह जुआ का बोर्ड का संचालन हो रहा है.

विज्ञापन

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना इलाकों में अभियान जारी, 560 किलो पटाखे अकेले कांकसा इलाके में हुए जब्त आसनसोल. दीपावली और कालीपूजा में जुआ और अवैध पटाखों की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है. पिछले सात दिनों के दौरान आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) के विभिन्न थाना इलाकों में जुआ बोर्ड को लेकर कुल 38 जगहों पर छापेमारी हुई, जिसमें 75,009 रुपये बोर्डमनी जब्त की गयी और अवैध पटाखों के कारोबार को रोकने को लेकर हुई छापेमारी में 470 किलो विभिन्न प्रकार के पटाखों के साथ 472 पैकेट पटाखे भी जब्त किये गये. पुलिस का यह अभियान जारी है, इसके बाद भी अनेकों जगह जुआ का बोर्ड का संचालन हो रहा है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई करती है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. गौरतलब है कि दीपावली और कालीपूजा के दौरान जुए का अवैध कारोबार धड़ल्ले से शुरू हो जाता है. सभी थाना इलाकों में यह धंधा चलता है. साल भर जुआ बोर्ड का पुलिस थानों में कोई मामला दर्ज नहीं होता है. कालीपूजा के दौरान ही थानों में जुआ बोर्ड से जुड़े मामले नजर आते हैं. पटाखा को लेकर भी सिर्फ इन्ही दिनों में पुलिस सक्रिय हो जाती है. इस बार कांकसा थाना इलाके में सबसे अधिक 460 किलों पटाखा जब्त हुए और जुआ बोर्ड में सबसे अधिक राशि कांकसा थाना इलाके से ही जब्त हुई है. एक छापेमारी में ही यहां 31 हजार रुपये की बोर्ड मनी 12 अक्तूबर को जब्त हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola