विज्ञान मंच ने कई स्कूलों में लगाया शिविर

Updated at : 27 Dec 2019 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान मंच ने कई स्कूलों में लगाया शिविर

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ में पश्चिम बंग विज्ञान मंच व आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय विज्ञान केंद्र कांकसा शाखा ने संयुक्त रूप से गुरुवार को पानागढ़ बाजार हिंदी प्राथमिक विद्यालय समेत तीन विद्यालयों में सूर्य ग्रहण को लेकर एक शिविर लगाया गया. लेकिन कोहरे व बारिश के कारण छात्र छात्र-छात्राएं सूर्य ग्रहण का […]

विज्ञापन

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ में पश्चिम बंग विज्ञान मंच व आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय विज्ञान केंद्र कांकसा शाखा ने संयुक्त रूप से गुरुवार को पानागढ़ बाजार हिंदी प्राथमिक विद्यालय समेत तीन विद्यालयों में सूर्य ग्रहण को लेकर एक शिविर लगाया गया.

लेकिन कोहरे व बारिश के कारण छात्र छात्र-छात्राएं सूर्य ग्रहण का आनंद नहीं उठा पाए. ऐसे में विज्ञान मंच के सदस्यों ने छात्र छात्राओं को प्रैक्टिकल रूप में सूर्य ग्रहण के संबंध में जानकारी दी तथा सूर्य ग्रहण के दौरान साधारण लोगों में मौजूद कुसंस्कार को दूर किया.
सूर्य ग्रहण के दौरान पानागढ़ बाजार हिंदी हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ,शिक्षक शिक्षिकाओं को विज्ञान मंच की ओर से केक तथा बिस्किट आदि खाने को दिया गया तथा सूर्य ग्रहण में भोजन नहीं करना आदि जैसे कुसंस्कार को दूर किया गया.
इस दौरान मुख्य रूप से विज्ञान मंच के अध्यक्ष डॉ तापस कुमार भौमिक, विज्ञान मंच के जिला अध्यक्ष अरुण किरण चटर्जी, रमेश मंडल, अमर प्रसाद समेत अन्य सदस्यगण उपस्थित थे. हालांकि सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया हुआ था. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न हिस्से में 8:27 मिनट पर सूर्य ग्रहण देखने की बात थी.
संपूर्ण सूर्य ग्रहण 9:52 बजे से 11:32 पर शेष होने की बात थी. सूर्य ग्रहण कुल 3 घंटा 6 मिनट तक रहेगा, इसकी जानकारी दी गयी थी. विज्ञान मंच की ओर से पानागढ़ के 3 विद्यालयों में शिविर लगाया गया. शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राएं सूर्य ग्रहण को विज्ञान मंच की ओर से दिए गए चश्मे को लेकर इंतजार ही करते रहे गए.
आसमान में घने कोहरे व बारिश ने सूर्य ग्रहण देखने की लालसा छात्र-छात्राओं की फीकी कर डाली. बताया जाता है कि पानागढ़ ग्राम दार्जिलिंग मोड़ के पास स्थित विद्यालय में, पानागढ़ बाजार हिंदी प्राथमिक विद्यालय परिसर तथा गोपालपुर स्थित विद्यालय में उक्त शिविर आज लगाया गया था.
डॉक्टर तापस कुमार भौमिक ने बताया कि सूर्य ग्रहण के दौरान विज्ञान मंच द्वारा छात्र छात्राओं को सोलर फिल्टर युक्त माइलर चश्मा दिया गया था. जिससे छात्र छात्राएं सूर्य ग्रहण का दर्शन कर सके. लेकिन सूर्य ग्रहण के पहले से ही आसमान में घने कोहरे तथा बारिश के कारण सूर्य ग्रहण का दर्शन नहीं हो पाया. ऐसे में छात्र छात्राओं को प्रैक्टिकल रूप में सूर्य ग्रहण दिखाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola