पानागढ़ःफीस बढ़ाने के खिलाफ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस तैनात

Updated at : 13 Dec 2019 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
पानागढ़ःफीस बढ़ाने के खिलाफ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस तैनात

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना के मलानदिघी स्थित सनायिका इंजीनियरिंग कॉलेज में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन का वीडियो बनाकर पोस्ट किया. बुधवार देर रात से कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के विरोध के कारण उत्तेजना व तनाव की स्थिति […]

विज्ञापन

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना के मलानदिघी स्थित सनायिका इंजीनियरिंग कॉलेज में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन का वीडियो बनाकर पोस्ट किया. बुधवार देर रात से कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के विरोध के कारण उत्तेजना व तनाव की स्थिति बन गयी.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके वारदात पर पुलिस पहुंचकर परिस्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है. छात्र -छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन फीस देने में लेट होने पर छात्रों को चोर की उपाधि से संबोधित कर रही है. इस घटना को लेकर छात्र-छात्राओं में और उबाल देखा गया. कॉलेज प्रबंधन के इस आचरण के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कॉलेज के कर्मचारियों को कमरे में बंद कर विरोध प्रदर्शन किया.

छात्रों का आरोप है कि फीस देने में किसी कारण से देरी होने पर एडमिट कार्ड नहीं दिया जाता है. वहीं एक छात्र की मां की तबीयत खराब होने पर उक्त छात्र द्वारा फीस देने में विलंब होने पर उसका नाम रजिस्ट्रेशन से हटा दिया गया. छात्र छात्राओं का आरोप है कि पुलिस को व्यवहार कर कॉलेज प्रबंधन छात्र छात्राओं को धमकी दे रहा है. कॉलेज में उत्तेजना व तनाव बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगायी है.

बताया जाता है कि रात 9 बजे के बाद पुलिस बल कॉलेज परिसर में उतारा गया. छात्रों के एक गुट ने कॉलेज प्रबंधन को सीधे तौर पर पढ़ाई के रूप में दिए गए अपने रुपयों की मांग की तथा बीटेक करने से इंकार कर दिया. घटना को लेकर कॉलेज प्रबंधन की ओर से एक अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित नियम के खिलाफ छात्र जबरदस्ती कर रहे हैं.

कॉलेज में शिक्षा के वातावरण नष्ट करने की कोशिश की जा रही है. उक्त छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बताया जाता है कि देर रात तक कॉलेज परिसर में उत्तेजना व तनाव बना रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola