बाल दिवस पर आसनसोल स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम
आसनसोल : रेलवे सुरक्षा बल आसनसोल मंडल ने बाल दिवस पर ‘चाइल्ड लाइन’ और गैर सरकारी संस्था ‘प्राजक’ के साथ मिल कर बच्चों के लिए आसनसोल स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम‘चाइल्डलाइन से दोस्ती’ के जरिये बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, बच्चों की तस्करी, घर से बिछड़े हुए बच्चे, घर से […]
आसनसोल : रेलवे सुरक्षा बल आसनसोल मंडल ने बाल दिवस पर ‘चाइल्ड लाइन’ और गैर सरकारी संस्था ‘प्राजक’ के साथ मिल कर बच्चों के लिए आसनसोल स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम‘चाइल्डलाइन से दोस्ती’ के जरिये बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, बच्चों की तस्करी, घर से बिछड़े हुए बच्चे, घर से भागे हुए बच्चे, वैसे बच्चे जिन्हें देख रेख की आवश्यकता है, उनके लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आसनसोल मंडल के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक मनीष, आसनसोल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्र मोहन मिश्र शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान मंडल के ‘स्काउट एंड गाइड’ के छोटे-छोटे बच्चों ने जागरूकता पर विशेष प्रस्तुतियां दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए