डस्टर फेज तीन कार की लांचिंग

आसनसोल : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक (दुर्गापुर) गणेश तिवारी ने कहा कि किसी भी प्रोडक्ट की अच्छी मार्केटिंग के लिए ऑफ्टर सेल सर्विस काफी अहम है. कार कम्पनी रिनॉल्ट ऑफ्टर सेल अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने में सबसे बेहतर है. जिसके कारण ही देश में इसकी मांग काफी बढ़ती जा रही […]
आसनसोल : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक (दुर्गापुर) गणेश तिवारी ने कहा कि किसी भी प्रोडक्ट की अच्छी मार्केटिंग के लिए ऑफ्टर सेल सर्विस काफी अहम है. कार कम्पनी रिनॉल्ट ऑफ्टर सेल अपने ग्राहकों को बेहत�� सर्विस देने में सबसे बेहतर है. जिसके कारण ही देश में इसकी मांग काफी बढ़ती जा रही है.
वे सोमवार को चांदा मोड़ पर स्थित रिनॉल्ट के शोरूम एसएमएसजी ऑटोमार्ट में डस्टर फेज तीन के लांचिंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. श्री तिवारी के साथ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आसनसोल शाखा के मुख्य प्रबंधक अविनाश अग्रवाल, एसएमएसजी के निदेशक संजय सिंह, शोरूम के महाप्रबंधक (ऑपरेशन) करतार सिंह ने डस्टर फेज तीन कार को लांच किया.
निदेशक श्री सिंह ने कहा कि रिनॉल्ट की डस्टर मॉडल देश में सबसे लोकप्रिय एसयुवी कार है. डस्टर फेज तीन में ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से इसका चेसिस डिजाईन अन्य कारों से काफी बेहतर है. इसमें हिल स्टार्ट है. जिससे पहाड़ी इलाके में गाड़ी स्टार्ट करते ही पीछे नहीं आएगी.
एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी पावर देकर इस मॉडल को एडवेंचर्स के हर जोन के लिए तैयार किया गया है. इसमें डायमंड कट व्हील है. पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में ही ऑटो गीयर है. इसकी कीमत 7.99 लाख से 14.05 लाख रुपये तक है. 30 जुलाई तक गाड़ी खरीदने या बुकिंग करने पर एक उपहार ग्राहकों को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










