बिना इजाजत टाउन स्कूल में तृकां ने की इफ्तार पार्टी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2019 2:16 AM
बर्दवान : स्कूल प्रबंधन के बिना अनुमोदन पर बर्दवान टाउन स्कूल में तृणमूल की ओर से दो जून को इफ्तार पार्टी आयोजन करने का आरोप लगाया गया है. टाउन स्कूल के प्रधानाध्यापक तुषारकांति मुखार्जी का आरोप है कि स्कूल परिसर में इफ्तार पार्टीके आयोजन को लेकर पंडाल बनाया गया है लेकिन स्कूल प्रबंधन से कोई […]
बर्दवान : स्कूल प्रबंधन के बिना अनुमोदन पर बर्दवान टाउन स्कूल में तृणमूल की ओर से दो जून को इफ्तार पार्टी आयोजन करने का आरोप लगाया गया है. टाउन स्कूल के प्रधानाध्यापक तुषारकांति मुखार्जी का आरोप है कि स्कूल परिसर में इफ्तार पार्टीके आयोजन को लेकर पंडाल बनाया गया है लेकिन स्कूल प्रबंधन से कोई अनुमति नहीं ली गयी.
सत्तारुढ पार्टी जबरन इस तरह का आयोजन कर रही है. स्कूल परिसर में किसी भी समारोह को आयोजित करने के लिए स्कूल प्रबंधन का अनुमोदन आवश्यक है. इससे पहले भी स्कूल में कई समारोह आयोजित किये गये है. विदित हो कि पूर्व बर्दवान जिला तृणमूल के महासचिव उत्तम सेनगुप्त इस इफ्तार पार्टी के आयोजक हैं.
श्री सेनगुप्त के मुताबिक वह बर्दवान टाउन स्कूल कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष है. उनके मुताविक मैने इफ्तार पार्टी आयोजन के लिए लिखितरुप से प्रधानाध्यापक को पत्र भेजा है, उसका कापी हम लोगों के पास मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










