बंगाल में 23 सीटें जीतेंगे: अमित शाह
Updated at : 08 May 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन

बांकुड़ा जिले के रामसागर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा बांकुड़ा लोकसभा प्रार्थी सौमित्र खां के समर्थन में पहुंचे थे शाह शाह ने दीदी को दिया चैलेंज, कोलकाता में गिरफ्तार करके दिखाएं मंच पर मुकुल राय, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई वरिष्ठ नेता रहे बांकुड़ा : यहां बंगाल में दुर्गापूजा, सरस्वती पूजा की […]
विज्ञापन
बांकुड़ा जिले के रामसागर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा
बांकुड़ा लोकसभा प्रार्थी सौमित्र खां के समर्थन में पहुंचे थे शाह
शाह ने दीदी को दिया चैलेंज, कोलकाता में गिरफ्तार करके दिखाएं
मंच पर मुकुल राय, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई वरिष्ठ नेता रहे
बांकुड़ा : यहां बंगाल में दुर्गापूजा, सरस्वती पूजा की अनुमति नहीं दी जाती है. जयश्री राम बोलोगे तो जेल में डाल दिया जा रहा है. अरे ममता दीदी कान खोलकर सुन लो, यह पश्चिम बंगाल है पाकिस्तान नही. मैं यहां से जयश्री राम बोल रहा हूं. हिम्मत है तो जेल में डालकर दिखाओ. यहां से जीत का जुलूस शान से निकलेगा. यहां 23 सीट पर जीत दर्ज होगी.
यह बातें मंगलवार को जिले के ओंदा थाना अंतर्गत रामसागर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कही. वह बिष्णुपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सौमित्र खा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर भाजपा के केन्द्रीय नेता मुकुल राय, कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश नेता श्यामापद मंडल, जिला अध्यक्ष सपन घोष, जिला महासचिव अमरनाथ शाखा, प्रदेश किसान मोर्चा नेता सुजीत अगस्थी, उम्मीदवार सौमित्र खा की पत्नी सुजाता खा आदि उपस्थित रहे.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भाषण की शुरूआत जयश्री राम के उदघोष से की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को भ्रम है कि सौमित्र खा को बिष्णुपुर में घुसने देंगे तो जीत जाएगा. सौमित्र की पत्नी चुनाव प्रचार में लगी हुई है, जिसने सौमित्र खां की कमी खलने नहीं दी. मैं सोनामुखी की माता कुसुम कुमारी एवं मनसा देवी को प्रणाम कर भाषण शुरू करना चाहता हूं. मैं देश के कोने कोने में घूम रहा हूं, जहां मोदी-मोदी के ही नारे की गूंज है. पूरे देश में चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है. देश के गरीब के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है. यह लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है.
आपको पंचायत चुनाव में वोट नही देने दिया गया.इस बार अधिकार के साथ अपना वोट डालना है. घुसपैठियों के मुद्दे पर कहा कि, घुसपैठियों को भगाया जाएगा. देश में जो शरणार्थी है उन्हें नागरिकता दी जाएगी. बाकी बचे घुसपैठियों को चुन-चुनकर भगाने का कार्य भाजपा करेगी. इसी दौरान श्री शाह ने बताया कि अभी अभी खबर मिली है कि प्रियंका गांधी ने मोदी जी को दुर्योधन कहा है. 23 तारीख को बता दिया जाएगा कि कौन दुर्योधन है.
राहुल से लेकर राजबब्बर, ये लोग मोदी की मां को अपशब्द कहे रहे है. मोदी का असम्मान कोई नहीं सहन करेगा. आज यहां से डंके की चोट पर कहता हूं कि राजीव गांधी के समय में ही सबसे ज्यादा घपले हुए है.
वही दीदी पर तंज कसते हुए कहा कि आपने 51 बार मोदी जी को गाली दी है. जितनी बार गाली देंगी मोदी के लिए जनता में प्यार उतना ही पनपेगा. 23 सीटों के लिए संकल्प लिया है. राज्य में शारदा से नारदा चिटफंड के तहत हजार करोड़ रुपये लोगो का डकार लिया गया है. मोदी सरकार आने दीजिए 90 दिनों के अंदर सभी को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा. बंगाल में बम धमाका करने वालो को जेल भेजेंगे. बंगाल में रवींद्रनाथ की रवींद्र संगीत तथा चैतन्य महाप्रभु की कीर्तन सुनी जाती थी वह अब बम के धमाके सुने जाते है.
दीदी ने बंगाल को कंगाल बना दिया है हम सोनार बांग्ला बनायेंगे. दीदी ने मोदी की पुरुलिया और बांकुड़ा में होने वाली सभा की अनुमति को रद्द कर दिया है. इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय ने अपने वक्तव्य में राहुल गांधी को बड़ा पप्पू तो अभिषेक को छोटा पप्पू कहकर व्यंग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




