बीरभूम में बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2019 1:25 AM
पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना के चाक पाड़ा स्थित 60 नम्बर राज्य सड़क पर शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई. घटना के प्रति बाद में लोगों ने शव को सड़क पर रखकर ही विरोध जताया. पथ अवरोध के कारण मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय […]
पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना के चाक पाड़ा स्थित 60 नम्बर राज्य सड़क पर शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई. घटना के प्रति बाद में लोगों ने शव को सड़क पर रखकर ही विरोध जताया. पथ अवरोध के कारण मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की झड़प हो गई.
बाद में पुलिस ने परिस्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट महकमा अस्पताल भेज दिया. मृतक गुरुशक्ति भट्टाचार्य (60) स्थानीय अटला ग्राम का रहने वाला था. लोगों ने बताया कि गुरु शक्ति भट्टाचार्य बाइक से सुबह तारापीठ की तरफ जा रहा था. तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










