ePaper

बांकुड़ा : जगदल्ला में त्रिदिवसीय रंगारंग अनुष्ठान शुरू

Updated at : 24 Jan 2019 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
बांकुड़ा : जगदल्ला में त्रिदिवसीय रंगारंग अनुष्ठान शुरू

बांकुड़ा : जिले के विभिन्न शहरों तथा ग्रामीण इलाकों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी गई. प्रभात फेरी निकाली गई. जिला प्रशासन की पहल पर सुभाष उत्सव मना. आयोजन बांकुड़ा रामकिंकर युवा आवास परिसर में हु. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. बांकुड़ा जगदल्ला एक ग्राम पंचायत […]

विज्ञापन

बांकुड़ा : जिले के विभिन्न शहरों तथा ग्रामीण इलाकों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी गई. प्रभात फेरी निकाली गई. जिला प्रशासन की पहल पर सुभाष उत्सव मना. आयोजन बांकुड़ा रामकिंकर युवा आवास परिसर में हु.

उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. बांकुड़ा जगदल्ला एक ग्राम पंचायत अंतर्गत गोड़ाबाड़ी शुभमुक्ति व्यायाम समिति ने तीनदिवसीय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया.

प्रभातफेरी निकाली गई तथा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. रक्तदान शिविर में 78 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसका आयोजन नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से हुआ.
उद्घाटन जिला परिषद के उपाध्यक्ष शुभाशीष बटबयाल, नेहरू युवा केन्द्र के जिला संयोजक डॉ रजतशुभ्र नस्कर, चिकित्सक डॉ जीतेंद्रनाथ बनर्जी, समिति अध्यक्ष मांचीलाल पाल, सचिव भीम शीट आदि ने किया. झंडा क्लब के वरीय सदस्य निताइपद शीट ने फहराया. समिति के संयुक्त सचिव दीपांकर शीट ने बताया कि तीन दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परिचर्चा आदि आयोजित होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola