रामपुरहाट में ईंटभट्ठा संचालक पर फायरिंग, लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना अंतर्गत आखिरा मोड़ के पास अपराधियों ने ईंट भट्ठा संचालक शेख नयन पर फायरिंग की तथा संपत्ति की लूट की. इसके बाद अपराधी फरार हो गये. घायल नयन को रामपुरहाट महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है, वे थाना के दादपुर के निवासी है. पुलिस ने अपराधियों की […]
विज्ञापन
पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना अंतर्गत आखिरा मोड़ के पास अपराधियों ने ईंट भट्ठा संचालक शेख नयन पर फायरिंग की तथा संपत्ति की लूट की. इसके बाद अपराधी फरार हो गये. घायल नयन को रामपुरहाट महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है, वे थाना के दादपुर के निवासी है. पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है.
उन्होंने बताया कि जब वे अपने ईट भट्टा से घर लौट रहे थे तो अपराधियों ने उन्हें रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की. एक गोली नयन के गाल में लगकर आर पार हो गई. अपराधी नयन से रूपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गये.
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दुबराजपुर में पूर्व चेयरमैन के पुत्र पर भी फायरिंग की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










