नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बाद बल्लभभाई पटेल का स्मरण, 31 को सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों में मनाया जायेगा राष्ट्रीय एकता दिवस

Updated at : 26 Oct 2018 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बाद बल्लभभाई पटेल का स्मरण, 31 को सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों में  मनाया  जायेगा राष्ट्रीय एकता दिवस

आसनसोल : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) समेत सभी विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों को 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया है. इसको लेकर यूजीसी के सचिव प्रो रजनीश जैन ने विश्वविद्यालयों के कुलपति को पत्र भेजा है. सुबह […]

विज्ञापन
आसनसोल : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) समेत सभी विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों को 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया है. इसको लेकर यूजीसी के सचिव प्रो रजनीश जैन ने विश्वविद्यालयों के कुलपति को पत्र भेजा है.
सुबह में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन करने को कहा गया है. साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाने को कहा गया. कॉलेज व विवि‍ स्तर पर प्रतियोगिता क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित एकता से संबंधित अन्य प्रतियोगिता कराने का भी निर्देश दिया गया.
निर्देश दिया गया कि एनसीसी ऑफिसर, आर्मी ऑफिसर, एक्स आर्मी ऑफिसर को विवि/कॉलेज में आमंत्रित कर उनसे राष्ट्रीय एकता व अखंडता से संबंधित व्याख्यान दिलायें. इस व्याख्यान एनसीसी व एनएसएस के कैडेटों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया.
जारी किया शपथ पत्र का प्रारूप
राष्ट्रीय एकता दिवस के दिन विद्यार्थियों / शिक्षकों / अधिकारियों तथा कर्मचारियों को एकता व अखंडता की शपथ दिलानी है. इसके लिए यूजीसी ने शपथ पत्र का प्रारूप जारी किया है. इसे सभी को पढ़ना है और इस पर अमल करना है.
शपथ का प्रारूप में सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं/ लेती हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा / करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाना का भी भरसक प्रयत्न करूंगा / करूंगी. मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा / रही हूं. जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका.
मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता / लेती हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola