घटना ने मुझे भी हिला कर रख दिया है : फिरहाद
Updated at : 10 Aug 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर मेयर व शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने भी चिंता व्यक्त की. शनिवार को निगम में टॉक टू मेयर कार्यक्रम खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में फिरहाद ने कहा, “ आरजी कर की घटना ने मुझे भी हिला कर रख दिया है. मेरी बेटी भी डॉक्टर है. उसे भी नाइट ड्यूटी के लिए हॉस्पिटल जाना पड़ता है.
विज्ञापन
कोलकाता.
आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर मेयर व शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने भी चिंता व्यक्त की. शनिवार को निगम में टॉक टू मेयर कार्यक्रम खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में फिरहाद ने कहा, “ आरजी कर की घटना ने मुझे भी हिला कर रख दिया है. मेरी बेटी भी डॉक्टर है. उसे भी नाइट ड्यूटी के लिए हॉस्पिटल जाना पड़ता है. मुझे सिर्फ अपनी बेटी ही नहीं, बल्कि सभी लड़कियों की चिंता है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जो हुआ, वह असहनीय है. मुझे विश्वास है कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी. दोषियों को कड़ी सजा दी जायेगी. ”मेयर ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने पहले ही इस घटना पर चिंता जताते हुए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने एवं आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है. फिरहाद ने कहा, “ एक डॉक्टर मरीज की जान बचाता है. ऐसे में किसी डॉक्टर के प्रति क्रूर घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा.”जूनियर डॉक्टरों से की काम पर लौटने की अपील
घटना के खिलाफ आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर धरने पर बैठ गये हैं. इससे अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था बाधित हो रही है. इस पर फिरहाद ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों के काम बंद करने से मरीजों की सेहत पर असर पड़ सकता है. धरना पर बैठे चिकित्सकों को इस बात पर ध्यान देते हुए काम पर लौट जाना चाहिए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




