ePaper

अफगानी घुसपैठिये को पकड़ा

Updated at : 10 Jun 2024 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
अफगानी घुसपैठिये को पकड़ा

भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके से एक अफगानी को पकड़ा

विज्ञापन

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जलपाईगुड़ी स्थित भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके से एक अफगानी को पकड़ा, जो अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुस आया था.

घटना गत शनिवार की है. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की छठी बटालियन के जवानों ने सीमा चौकी अमर इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी, जो अवैध तरीके बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुस आया था. वह सीमावर्ती गांव तक पहुंचता, इससे पहले ही बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया. आरोपी का नाम दानो खान (58) है, वह अफगानिस्तान के सरौजा का निवासी है. उसके कब्जे से अफगानिस्तान का पासपोर्ट, दो सोने की अंगुठी, तीन घड़ियां व अन्य सामान जब्त किये गये हैं. आरोपी को कुचलीबारी थाने के हवाले कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola