बहरमपुर में अधीर की कार को रोक लगाये गो बैक के नारे

Updated at : 14 Apr 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
बहरमपुर में अधीर की कार को रोक लगाये गो बैक के नारे

Murshidabad: Congress candidate Adhir Ranjan Chowdhury during his campaign for Lok Sabha elections, at Berhampore in Murshidabad district, Saturday, April 13, 2024. (PTI Photo)(PTI04_13_2024_000083A)

देश कांग्रेस अध्यक्ष व बहरमपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी की कार को कुछ अज्ञात युवकों ने उनके ही क्षेत्र में रोक लिया और गो बैक के नारे लगाये.

विज्ञापन

बहरमपुर में अधीर की कार को रोक लगाये गो बैक के नारे

कोलकाता. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व बहरमपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी की कार को कुछ अज्ञात युवकों ने उनके ही क्षेत्र में रोक लिया और गो बैक के नारे लगाये. इसके लिए अधीर ने तृणमूल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह परंपरा सत्तारूढ़ दल ने पिछले साल निकाय चुनाव से शुरू की थी. अधीर ने मीडियाकर्मियों से कहा, “ यह कुछ और नहीं, बल्कि मुझे रोकने की एक चाल है. इसके पीछे तृणमूल का हाथ है. वे चाहते हैं कि लोग कांग्रेस पार्टी के लिए काम न करें. उन्होंने पिछले साल निकाय चुनाव के दौरान भी ऐसा ही किया था.’’ अधीर ने कहा कि शराब के नशे में धुत युवकों का एक समूह उस वक्त उनके वाहन के आगे आ गया, जब वह दोपहर में चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे थे. वे गो बैक के नारे लगा रहे थे. मैं रुका और उनसे पूछा कि उनकी क्या शिकायतें हैं. बाद में मुझे एहसास हुआ कि यह तृणमूल द्वारा आयोजित किया गया था. लेकिन वे मुझे इस तरह से नहीं रोक पायेंगे.” चौधरी ने कहा कि घटना की सूचना एसपी को दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola