सीपीएम नेता को पीटने का आरोप, अस्पताल में भर्ती

Updated at : 02 Jun 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
सीपीएम नेता को पीटने का आरोप, अस्पताल में भर्ती

नदिया में चुनाव के नतीजे आने से पहले ही हिंसा शुरू हो गयी है. सीपीएम नेता को पीटने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है

विज्ञापन

कल्याणी. नदिया में चुनाव के नतीजे आने से पहले ही हिंसा शुरू हो गयी है. सीपीएम नेता को पीटने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है. घटना नदिया जिला के राणाघाट ब्लॉक नंबर दो के माटकुमड़ो बाजार की है. घायल सीपीएम नेता का नाम अपूर्व मजूमदार बताया गया है. वह नदिया के राणाघाट ब्लॉक नंबर दो के नोकारी इलाके के सीपीएम नेता हैं. कथित तौर पर सड़क पर उन्हें अकेला पाकर तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें भारी वस्तुओं से पीटा गया. सीपीएम नेता अपूर्व मजूमदार मौके पर ही गिर गये. स्थानीय लोग उन्हें बचाकर राणाघाट अस्पताल ले गये, फिलहाल उनका राणाघाट स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीपीएम का आरोप है कि हमले के पीछे तृणमूल का हाथ है, हालांकि तृणमूल ने सीपीएम के आरोप को खारिज कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola