अभिषेक बनर्जी की हुई सर्जरी, लौटे घर

अभिषेक को रविवार की सुबह बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर अभिषेक की शारीरिक स्थिति के बारे में जानकारी दी. इसके बाद उन्हें अपराह्न साढ़े तीन बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.
कोलकाता. लोकसभा चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ब्रेक की घोषणा की थी. उन्होंने यह भी बताया कि वह मेडिकल कारणों से ””छुट्टी’ ले रहे हैं. अभिषेक की इस घोषणा के चार दिन उन्हें रविवार की सुबह बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर अभिषेक की शारीरिक स्थिति के बारे में जानकारी दी. इसके बाद उन्हें अपराह्न साढ़े तीन बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. वह चलकर कार में बैठे और अपने घर की ओर रवाना हो गये. निजी अस्पताल के बुलेटिन में कहा गया है: लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की सर्जरी हुई है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. लेकिन किस तरह की सर्जरी हुई, उनके साथ क्या हुआ, यह सब बुलेटिन में नहीं बताया गया है. पर, सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी की पेट की सर्जरी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










