कार से 45 किलो सोना जब्त
दो लोग गिरफ्तार, डीआरआइ को मिली सफलता बशीरहाट में बरामदगी कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) के अधिकारियों ने रविवार को उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में तस्करी के जरिये लाये गये 45 किलोग्राम सोना के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. इस सोने की कीमत 13.5 करोड़ रुपये आंकी गयी है. आधिकारिक सूत्रों ने […]
दो लोग गिरफ्तार, डीआरआइ को मिली सफलता
बशीरहाट में बरामदगी
कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) के अधिकारियों ने रविवार को उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में तस्करी के जरिये लाये गये 45 किलोग्राम सोना के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. इस सोने की कीमत 13.5 करोड़ रुपये आंकी गयी है. आधिकारिक सूत्रों ने यहां कहा, ‘खुफिया खबर मिलने पर, डीआरआइ के अधिकारियों ने दोनों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे एक कार में उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट से कोलकाता जा रहे थे’. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अब्दुल बारिक बिश्वास और उसके चालक मोकसाद मंडल के रूप में हुई है.
अब्दुल बारिक बिश्वास तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा बताया जाता है. माना जा रहा है कि यह सोना बांग्लादेश से तस्करी करके लाया गया है. इसे कार में छिपाया गया था. बताया जाता है कि अब्दुल बारिक पशु तस्करी की घटनाओं में लिप्त रहा है. वह बशीरहाट के संग्रामपुर का रहनेवाला है. तृणमूल कांग्रेस की सभाओं में उसे नियमित तौर पर देखा जाता था. दोनों आरोपियों को रविवार को कोलकाता के बैंकशॉल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










