ePaper

गत चार महीने में कोरोना केपी2 के 30 मामले आये सामने

Updated at : 22 May 2024 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
गत चार महीने में कोरोना केपी2 के 30 मामले आये सामने

राज्य में कोरोना की एक नयी उप-प्रजाति केपी2 ने चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस के नये प्रकार से 30 लोग संक्रमित हो गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य में कोरोना की एक नयी उप-प्रजाति केपी2 ने चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस के नये प्रकार से 30 लोग संक्रमित हो गये हैं. हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि अब चिंता की कोई बात नहीं है. पर इस संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक के बाद बंगाल में कोरोना की नयी उप-प्रजाति केपी2 पायी गयी है. इससे अब तक उक्त राज्यों में 272 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें बंगाल में पिछले चार महीने में 30 संक्रमित शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पिछले चार महीनों में बंगाल से कई नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गये. इनमें 30 लोग केपी2 से संक्रमित पाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola