पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2,976 नये मामले, रिकवरी रेट 84 फीसदी के करीब

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ कर 84 फीसदी के करीब पहुंच गयी है

विज्ञापन

कोलकाता. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ कर 84 फीसदी के करीब पहुंच गयी है. बुधवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अब रिकवरी रेट 83.04 से बढ़ कर 83.53 फ़ीसदी हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 44,120 नमूने जांचे गये हैं.

विज्ञापन

इनमें 2,976 लोग कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं. इन्हें लेकर प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,68,697 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 3,297 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 1,40,913 हो चुकी है. इसके साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 377 की गिरावट आयी है और अब 24,445 सक्रिय मामले हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में राज्य 56 लोगों की मौत भी हुई है, जिसके कारण मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,339 हो चुकी है. फिलहाल राज्य में संक्रमण का दर इनमें से 8.54 फ़ीसदी है.

कोलकाता में दैनिक संक्रमण के मामले में गिरावट

कोलकता में पहली बार दैनिक संक्रमण के मामले में गिरावट दर्ज की गयी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 393 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 17 लोगों की मौत हुई है.

उत्तर 24 परगना की हालत बेहद खराबः

इस जिले की हालत बेहद खराब है. दैनिक संक्रमण के मामले में कोलकाता को पछाड़ दिया है. पिछले 24 घंटे में जिले में 728 लोग संक्रमित हुए हैं एवं 6 लोगों की मौत भी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola