बंगाल के मतदाताओं की संख्या में 2.11 प्रतिशत की वृद्धि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2015 1:00 PM
कोलकाता : इस सप्ताह जारी हुई अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की संख्या में 13.14 लाख की वृद्धि हुई है और अब कुल मतदाता संख्या बढ़कर 6.37 करोड़ हो गयी है. यह प्रारंभिक मतदाता सूची की मतदाता संख्या में लगभग 2.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. संयुक्त प्रमुख निर्वाचन अधिकारी जयदीप […]
कोलकाता : इस सप्ताह जारी हुई अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की संख्या में 13.14 लाख की वृद्धि हुई है और अब कुल मतदाता संख्या बढ़कर 6.37 करोड़ हो गयी है.
यह प्रारंभिक मतदाता सूची की मतदाता संख्या में लगभग 2.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. संयुक्त प्रमुख निर्वाचन अधिकारी जयदीप मुखर्जी ने मतदाताओं की नयी सूची जारी होने के बाद कहा, अंतिम सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 6,37,35,915 है. प्रारंभिक सूची में यह संख्या 6,24,21,579 थी. अंतिम मतदाता सूची दरअसल प्रमुख निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा बीते अक्तूबर में प्रारंभिक मतदाता सूची की विशेष समीक्षा का परिणाम है.
मुखर्जी ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में प्रारंभिक मतदाता सूची की तुलना में पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,24,66,424 से 3,31,06,069 हो गयी है और महिला मतदाताओं की संख्या 2,99,54,656 से बढ़कर 3,06,29,238 हो गयी है.
अंतिम मतदाता सूची में तीसरे लिंग की श्रेणी में आने वाले मतदाताओं की संख्या भी 499 से बढ़कर 608 हो गयी है.अंतिम मतदाता सूची में शामिल हुए 13.14 लाख नये मतदाताओं में से लगभग 11.14 लाख मतदाता पहली बार मतदाता बने हैं जो एक जनवरी 2015 को 18 साल के हुए.
मुखर्जी ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के उम्र समूह के मतदाताओं की संख्या 3.04 प्रतिशत है. यह प्रतिशत वर्ष 2014 के 3.33 प्रतिशत से कम है.
प्रमुख निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार, अल्पसंख्यकों की बहुलता वाले माल्दा जिले में सबसे अधिक यानी 3.47 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है. कोलकाता उत्तर और कोलकाता दक्षिण में मतदाता संख्या वृद्धि एक प्रतिशत से भी कम रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










