बंगाल जलपाईगुड़ी : एक महिला और तीन बच्चों का शव बरामद

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी में रेल की पटरी के पास से एक महिला और तीन बच्चों के शव बरामद किये गये हैं. सिलीगुड़ी के एसआरपी देबाशीष सरकार ने बताया कि इन शवों के पास एक व्यक्ति और एक बच्चा अचेतावस्था में पड़े मिले. व्यक्ति की बाद में एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो […]
जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी में रेल की पटरी के पास से एक महिला और तीन बच्चों के शव बरामद किये गये हैं. सिलीगुड़ी के एसआरपी देबाशीष सरकार ने बताया कि इन शवों के पास एक व्यक्ति और एक बच्चा अचेतावस्था में पड़े मिले. व्यक्ति की बाद में एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो गयी जबकि बच्चे का उपचार किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और शव की पहचान नहीं हो पायी है.उन्होंने बताया ग्रामीणों ने धूपगुड़ी और अलताग्राम रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित बोगरीबाडी में पड़े शव के बारे में आज सुबह रेलवे पुलिस को सूचित किया था. मृतक बच्चों की उम्र एक से दस साल के बीच है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










