बंगाल में फिर संगठित हो रहे हैं माओवादीः सीआरपीएफ
Updated at : 14 Nov 2014 8:53 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में माओवादियों के फिर से संगठित होने का संकेत देते हुए सीआरपीएफ अधिकारियों ने आज कहा कि अर्धसैनिक बल क्षेत्र में विभिन्न माओवादी नेताओं की गतिविधियों के बारे में मिलने वाली सूचनाओं पर कडी नजर रखे हुए हैं. पश्चिम बंगाल सेक्टर के आईजी (सीआरपीएफ)विवेक सहाय ने संवाददाताओं से कहा, […]
विज्ञापन
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में माओवादियों के फिर से संगठित होने का संकेत देते हुए सीआरपीएफ अधिकारियों ने आज कहा कि अर्धसैनिक बल क्षेत्र में विभिन्न माओवादी नेताओं की गतिविधियों के बारे में मिलने वाली सूचनाओं पर कडी नजर रखे हुए हैं.
पश्चिम बंगाल सेक्टर के आईजी (सीआरपीएफ)विवेक सहाय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि माओवादी बंगाल में फिर से संगठित होने का प्रयास नहीं कर रहे हैं. हमें खुफिया जानकारी मिली है कि माओवादी नेता रंजीत पाल और अन्य जंगलमहल में यहां वहां जा रहे हैं.’’सहाय ने कहा, ‘‘हम हाईअलर्ट पर हैं. हमारी यहां छह बटालियन लगी हैं. लेकिन मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं कि जंगलमहल में स्थिति तीन साल पहले की तुलना में काफी बेहतर है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




