ePaper

2.5 लाख के जाली नोटों व 75.7 हजार डॉलर संग तीन गिरफ्तार

Updated at : 18 Dec 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
2.5 लाख के जाली नोटों व 75.7 हजार डॉलर संग तीन गिरफ्तार

बीएसएफ ने उत्तर 24 परगना और मालदा में विभिन्न जगहों पर अभियान चला कर बरामद किया नकली नोट व डॉलर कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना और मालदा के अलग-अलग जगहों में अभियान चला कर 2.5 लाख रुपये के जाली नोट और 75.7 हजार यूएस डॉलर जब्त किया है. साथ ही […]

विज्ञापन

बीएसएफ ने उत्तर 24 परगना और मालदा में विभिन्न जगहों पर अभियान चला कर बरामद किया नकली नोट व डॉलर

कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना और मालदा के अलग-अलग जगहों में अभियान चला कर 2.5 लाख रुपये के जाली नोट और 75.7 हजार यूएस डॉलर जब्त किया है. साथ ही तस्करी की कोशिश के आरोप में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है.
बीएसएफ के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बार्डर आउट पोस्ट सबदलपुर इलाके में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा. उसके पास से एक बैग बरामद किया गया, जिसमें 2.5 लाख रुपये के जाली नोट मिले.
आरोपी का नाम समीर मोदक है. वह मालदा के वैष्णवनगर इलाके का निवासी है. सोमवार को ही इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आइसीपी) पेट्रापोल के पास चलाये अभियान के दौरान बीएसएफ ने 20 लाख रुपये और 41.7 हजार यूएस डॉलर समेत एक व्यक्ति को पकड़ा.
आरोपी का नाम मिराज मंडल है, जो बनगांव इलाके का निवासी है. इधर, मंगलवार को बार्डर आउट पोस्ट हाकिमपुर इलाके में भी 34 हजार यूएस डॉलर सहित एक व्यक्ति को पकड़ा गया. आरोपी का नाम जाकिर हुसैन गाजी है. वह स्वरूपनगर इलाके का रहनेवाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola