ePaper

अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Updated at : 07 Dec 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बर्दवान : बर्दवान थाना पुलिस ने एक युवती के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी युवक का नाम अविनाश दास उर्फ रिंकू बताया गया है. वह उत्तर 24 परगना जिले के घोला थाना के सुवर्णपुर गांव का वाशिंदा है. उसे आज बर्दवान अदालत में पेश किया […]

विज्ञापन

बर्दवान : बर्दवान थाना पुलिस ने एक युवती के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी युवक का नाम अविनाश दास उर्फ रिंकू बताया गया है. वह उत्तर 24 परगना जिले के घोला थाना के सुवर्णपुर गांव का वाशिंदा है. उसे आज बर्दवान अदालत में पेश किया गया.

जांच अधिकारी अरुण बनर्जी ने आरोपी को सात दिनों की पुलिस हिरासत में देने की अपील की है. दूसरी ओर आरोपी के अधिवक्ता कृष्णेंदु घोष ने बताया कि अविनाश पर जो आरोप लगा है, वह बेबुनियाद है. जिस वाहन से अपहरण करने की बात कही जा रही है, दरअसल वह एक बाइक का नंबर है.

सरकारी वकील नारद कुमार भुंईया ने आरोपी को पुलिस रिमांड में देने की अपील की. न्यायाधीश ने सरकारी वकील की अपील को स्वीकार करते हुए आरोपी को पांच दिनों की पुलिस रिमांड में भेजने का निर्देश दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित महिला सामान खरीदने के लिए अपने बेटे साथ घर से निकली थी.

बर्दवान के साधनपुर के नजदीक एक मारुति में सवाल दो युवकों ने जबरन उठाकर वाहन में बैठा लिया. आरोप है कि उन्हें बेलघरिया स्थित एक मकान में रखा गया, वहां लगातार कई दिनों तक कथित तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. बाद में महिला किसी तरह बेटे को लेकर सियालदह स्टेशन पहुंची.

रेलवे पुलिस की सहायता से दोनों को उसके परिवार के हवाले किया गया. महिला ने बर्दवान थाने में शिकायत दर्ज करायी. उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया. मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म करने जैसी बात सामने नहीं आयी. महिला के पति की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola