गिफ्ट भेजने के नाम पर नर्स से ठग लिये 24 हजार रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पीड़िता ने बेनियापुकुर थाने में दर्ज करायी शिकायत कोलकाता : गिफ्ट भेजने के नाम पर एक नर्स से 24 हजार रुपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत बेनियापुकुर थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में पुलिस को सिनोरा राय ने बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया में एक […]
विज्ञापन
पीड़िता ने बेनियापुकुर थाने में दर्ज करायी शिकायत
कोलकाता : गिफ्ट भेजने के नाम पर एक नर्स से 24 हजार रुपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत बेनियापुकुर थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में पुलिस को सिनोरा राय ने बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया में एक युवक के साथ हुई थी. उसने खुद का परिचय दीपक क्लेवर्ली के रुप में दिया था.
महिला ने बताया कि एक दिन दीपक ने उसके लिये महंगा गिफ्ट भेजने की जानकारी दी. इसके बाद उसके मोबाइल फोन में एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, उसने खुद को कस्टम अधिकारी बता कर एयरपोर्ट में महंगा गिफ्ट की जानकारी दी और इसे छुड़वाने के लिए 24 हजार रुपये जमा करने को कहा.
महिला का आरोप है कि उसने रुपये कहे गये बैंक अकाउंट में जमा करवा दिया. इसके बावजूद उसे कोई गिफ्ट नहीं मिला. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










