29 बाइक समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 17 Nov 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
29 बाइक समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

कांकसा थाना पुलिस ने बाइक तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बाइक तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने 29 बाइक समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. शनिवार दोपहर कांकसा थाना परिसर में एसीपी संदीप कर्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर […]

विज्ञापन

कांकसा थाना पुलिस ने बाइक तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बाइक तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने 29 बाइक समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. शनिवार दोपहर कांकसा थाना परिसर में एसीपी संदीप कर्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.
इस दौरान कांकसा थाना प्रभारी अर्नव गुुुहो, एएसआई सुदीप भट्टाचार्य और तापस रुसल सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे. एसीपी नेे बताया कि कांकसा थाना इलाके से चार बाइकों की हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर आउसग्राम थाना क्षेत्र के प्रतापपुर से बाइक चोर गिरोह के मुख्य सरगना मनिरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया था. उसे 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया.
उनके नाम इंजामुल हक, लालमोहन शेख, संजय बाउड़ी तथा बापन बाउड़ी हैं. एसीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद कांकसा थाना के 11 माइल स्थित शांतिनिकेतन होटल के पीछे मौजूद एक गोदाम से 25 और चोरी की बाइक जब्त की गयीं. इस दौरान कुल 29 बाइक जब्त की गयीं. इतनी बड़ी चोरी का पर्दाफाश होने से इलाके के लोगों खुशी देखी जा रही है.
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोग पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ तथा बीरभूम जिले के सीमावर्ती इलाको में बाइक की चोरी करते थे. गिरफ्तार सभी आरोपी आउस ग्राम थाना इलाके के रहने वाले बताये गये हैं. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. पुलिस की ओर से बताया गया कि पिछले कुछ दिनों सेे कांकसा थाना इलाके के पानागढ़ व आसपास इलाकों में बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ गयी थीं. लगातार चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया औरक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola