ePaper

सरायघाट एक्स से दो करोड़ की हेरोइन बरामद

Updated at : 04 Nov 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
सरायघाट एक्स से दो करोड़ की हेरोइन बरामद

कूचबिहार : शनिवार की रात में अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में डाउन सरायघाट एक्सप्रेस ट्रेन से 835 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी. इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है. जब्त हेरोइन की बाजार में आनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये के करीब बतायी जा रही है. रेलवे सूत्र […]

विज्ञापन

कूचबिहार : शनिवार की रात में अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में डाउन सरायघाट एक्सप्रेस ट्रेन से 835 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी. इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है. जब्त हेरोइन की बाजार में आनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये के करीब बतायी जा रही है.

रेलवे सूत्र के अनुसार, न्यू कूचबिहार जंक्शन से आरपीएफ के सहयोग से मादक पदार्थ जब्त किया गया. गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद जिसाम (26) है. वह कोलकाता के राजाबाजार का रहनेवाला है. रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया.

पुंडीबाड़ी थाना की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जिसाम असम के गुवाहाटी से एक डब्बे में हेरोइन लेकर उत्तर चौबीस परगना पहुंचाने जा रहा था. एसपी डॉ. संतोष निम्बालकर ने बताया कि अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिला पुलिस ने जीआरपी के सहयोग से यह कामयाबी पायी है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola