दोस्त की रॉड से मार कर नृशंस हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कांकीनाड़ा जूट मिल लाइन की है घटना कैरम खेलने के दौरान हुई थी बहस कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा थानांतर्गत कांकीनाड़ा जूट मिल लाइन में सोमवार की रात शराब के नशे में कैरेम खेलने के दौरान दोस्तों में हुए विवाद में एक ने दूसरे की रॉड से मारकर हत्या कर दी. खबर […]
विज्ञापन
कांकीनाड़ा जूट मिल लाइन की है घटना
कैरम खेलने के दौरान हुई थी बहस
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा थानांतर्गत कांकीनाड़ा जूट मिल लाइन में सोमवार की रात शराब के नशे में कैरेम खेलने के दौरान दोस्तों में हुए विवाद में एक ने दूसरे की रॉड से मारकर हत्या कर दी. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, मृत युवक का नाम इम्तियाज अली उर्फ नाना (28) है.
वह भाटपाड़ा के दो नंबर गली का रहने वाला था. घटना रात ग्यारह बजे की है. गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद एहसान अंसारी है. बताया जाता है कि शराब के नशे में धुत इम्तियाज का कैरेम खेलने को लेकर दोस्तों से विवाद हो गया. उसी दौरान एक ने इम्तियाज के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस का कहना है कि उसी रात घटनास्थल से इम्तियाज के कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. फिर एक युवक को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में बैरकपुर के डीसी (डीडी) अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि आपसी विवाद के कारण हत्या हुई है. मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है. बाकी कुछ दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










