ePaper

CM ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल में एनआरसी की कवायद नहीं

Updated at : 25 Sep 2019 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
CM ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल में एनआरसी की कवायद नहीं

मेदिनीपुर : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों में इस डर को दूर करने का प्रयास किया कि राज्य में एनआरसी कराया जायेगा. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा में एक प्रशासनिक बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि यह निराशाजनक है कि राज्य में एनआरसी कराये जाने के डर […]

विज्ञापन

मेदिनीपुर : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों में इस डर को दूर करने का प्रयास किया कि राज्य में एनआरसी कराया जायेगा. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा में एक प्रशासनिक बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि यह निराशाजनक है कि राज्य में एनआरसी कराये जाने के डर से लोगों ने आत्महत्या की है.

उन्होंने कहा, बंगाल में एनआरसी की कवायद नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने पहले भी कहा था कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी नहीं लागू होगा. सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को दावा किया था कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के डर से अभी तक चार लोग आत्महत्या कर चुके हैं, जबकि आवश्यक दस्तावेज हासिल करने के लिए कतारों में प्रतीक्षा करते हुए चार लोगों की मौत हो चुकी है. बनर्जी ने कहा कि डिजिटल राशन कार्ड जारी करने, बदलने और उसका उन्नयन करने के लिए नौ सितंबर से 27 सितंबर तक चलाया जाने वाला कार्यक्रम फिर से पांच नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा ताकि राज्य के हर नागरिक को सहयोग मिल सके.

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब बंगाल के विभिन्न इलाकों में बीडीओ और अन्य दफ्तरों के साथ ही नगर निकायों के कार्यालयों के बाहर आवश्यक दस्तावेज जुटाने के लिए बड़ी-बड़ी कतार देखी जा रही हैं. लोगों में इस बात का भय है कि भविष्य में राज्य में एनआरसी कराया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola