2.44 करोड़ के सोना व 98 लाख रुपये के साथ चार हुए गिरफ्तार
Updated at : 21 Aug 2019 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता : बड़ाबाजार सहित कई इलाकों में करनेवाले थे सोना की सप्लाई कोलकाता एसटीएफ ने न्यू मार्केट इलाके से आरोपियों को दबोचा बांग्लादेश से तस्करी कर महानगर लाया गया था सोना बड़ाबाजार समेत कई इलाकों में सोना की सप्लाई करनेवाले थे आरोपी कोलकाता :कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने न्यू मार्केट इलाके से […]
विज्ञापन
सफलता : बड़ाबाजार सहित कई इलाकों में करनेवाले थे सोना की सप्लाई
कोलकाता एसटीएफ ने न्यू मार्केट इलाके से आरोपियों को दबोचा
बांग्लादेश से तस्करी कर महानगर लाया गया था सोना
बड़ाबाजार समेत कई इलाकों में सोना की सप्लाई करनेवाले थे आरोपी
कोलकाता :कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने न्यू मार्केट इलाके से करीब 2.44 करोड़ रुपये मूल्य के सोना और 98 लाख रुपये के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को मंगलवार की शाम को गिरफ्तार किया गया. इनके नाम सैकत अधिकारी (28), मलय भौमिक (24), पार्थ भौमिक (27) और सुब्रत अधिकारी (27) हैं. इनमें से सैकत और सुब्रत हावड़ा के उलबेड़िया के निवासी हैं, जबकि मलय व पार्थ दक्षिण 24 परगना जिला के नोदाखाली के रहनेवाले हैं. इस बात की पुष्टि कोलकाता पुलिस के डीसी (एसटीएफ) शुभंकर सिन्हा सरकार नेे की है.
कोलकाता एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि मुखबिरों से उन्हें तस्करी का सोना मध्य कोलकाता में लाये जाने की भनक मिली. सूचना के आधार पर एसटीएफ की ओर से मध्य कोलकाता के कई जगहों पर अभियान शुरू किया गया. शाम करीब 4.40 बजे न्यू मार्केट थाना अंतर्गत सदर स्ट्रीट में चार लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखकर उनसे पूछताछ की गयी. संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गयी और उनके कब्जे से करीब 6.33 किलोग्राम वजन का सोना और 98 लाख रुपये बरामद किये गये. सोना के मूल्य करीब 2.44 करोड़ रुपये हैं.
प्राथमिक जांच के आधार पर एसटीएफ की ओर से बताया गया कि सोना बांग्लादेश से सड़क मार्ग के जरिये तस्करी कर महानगर में लाया गया था. महानगर के बड़ाबाजार समेत कई इलाकों में इसकी सप्लाई होनेवाली थी. आरोपियों से पूछताछ कर एसटीएफ के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं वे महानगर में सोना और लाखों रुपये किसे सप्लाई करनेवाले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




