राज्य में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या
Updated at : 19 Aug 2019 3:20 AM (IST)
विज्ञापन

बीरभूम के लाभपुर और दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में वारदात कोलकाता :राज्य में शनिवार की रात से लेकर रविवार सुबह तक दो अलग-अलग जगहों पर भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी है. बीरभूम जिले में बदमाशों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के एक पचास वर्षीय कार्यकर्ता पर क्रूड बम फेंक कर उनकी […]
विज्ञापन
बीरभूम के लाभपुर और दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में वारदात
कोलकाता :राज्य में शनिवार की रात से लेकर रविवार सुबह तक दो अलग-अलग जगहों पर भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी है. बीरभूम जिले में बदमाशों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के एक पचास वर्षीय कार्यकर्ता पर क्रूड बम फेंक कर उनकी हत्या करने की घटना सामने आयी है.
लाभपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा : दलू शेख (50) की शनिवार रात बम से घायल होने की वजह से मौत हो गयी. उन्होंने बताया : व्यक्ति भाजपा का कार्यकर्ता था. आगे की जांच के बाद ही मौैत के पीछे कारणों का पता चल पायेगा. अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शेख की हत्या करने वाले बदमाश तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे और उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. दूसरी घटना दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप की है. काकद्वीप बूथ कमेटी के सचिव कादर मोल्ला को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया है. रविवार सुबह उनका शव बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम से वह लापता थे. रविवार सुबह इलाके की एक सुनसान जगह पर उनका शव पड़ा हुआ था.
सिर और शरीर के अन्य अंगों पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं और मुंह से खून निकल रहा था. उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है. पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. लोकसभा चुनाव के दौरान कादर मोल्ला ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जमकर काम किया था. इसका व्यापक लाभ भी पार्टी को मिला था और क्षेत्र में भाजपा को अधिक वोट मिले थे.
उसके बाद से ही उनकी जान को खतरा था. आरोप है कि तृणमूल के लोगों ने उन्हें अपहरण कर मौत के घाट उतारा है. प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग उनकी पार्टी के कार्यकतार्ओं को बार-बार निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं चल सकता और आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




