वधू उत्पीड़न में पति समेत ससुर, सास गिरफ्तार

Updated at : 18 Jun 2019 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
वधू उत्पीड़न में पति समेत ससुर, सास गिरफ्तार

आसनसोल : रानीगंज थाना अंतगर्त बेलुनिया गांव इलाके की विवाहिता राखी गोराई पर शारीरिक व मानसिक रूप से अत्याचार करने तथा उस पर जानलेवा हमला करने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर रानीगंज थाना पुलिस ने आरोपी पति बुबाई गोरे, सास अपर्णा गोराई तथा ससुर अशोक गोराई को गिरफ्तार किया. उन्हें सोमवार को आसनसोलजिला […]

विज्ञापन

आसनसोल : रानीगंज थाना अंतगर्त बेलुनिया गांव इलाके की विवाहिता राखी गोराई पर शारीरिक व मानसिक रूप से अत्याचार करने तथा उस पर जानलेवा हमला करने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर रानीगंज थाना पुलिस ने आरोपी पति बुबाई गोरे, सास अपर्णा गोराई तथा ससुर अशोक गोराई को गिरफ्तार किया. उन्हें सोमवार को आसनसोलजिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने आरोपियों की जमानत खारिज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

शिकायत के अनुसार गत छह वर्ष पूर्व शिकायतकर्ता की शादी बुबाई गोराई के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बीतने के बाद ससुराल वाले उसपर शारीरिक व मानसिक रूप से अत्याचार करने लगे. बीते 14 मई को उन्होंने उसपर लाठी से प्रहार कर उसपर जानलेवा हमला कर एक तकिया से उसका मुंह दबाकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया. उसने सभी के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करा दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola