ePaper

डेटोनेटर व विस्फोटक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Updated at : 03 Jun 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
डेटोनेटर व विस्फोटक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

एसएसबी जवानों ने दबोचा आरोपी को खोरीबारी पुलिस के हवाले किया खोरीबारी : एसएसबी की 41-बी बटालियन के अंतर्गत पानीटंकी की बॉर्डर इंट्रोगेशन की टीम ने जांच के दौरान रविवार सुबह करीब 11.30 बजे एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर िलया. उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर व विस्फोटक मिले है. गिरफ्तार आरोपी को खोरीबारी थाना […]

विज्ञापन
  • एसएसबी जवानों ने दबोचा
  • आरोपी को खोरीबारी पुलिस के हवाले किया
खोरीबारी : एसएसबी की 41-बी बटालियन के अंतर्गत पानीटंकी की बॉर्डर इंट्रोगेशन की टीम ने जांच के दौरान रविवार सुबह करीब 11.30 बजे एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर िलया. उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर व विस्फोटक मिले है. गिरफ्तार आरोपी को खोरीबारी थाना के हवाले कर दिया गया है.
41-बी बटालियन के कमांडेंट राजीव राणा ने बताया कि पानीटंकी चेकपोस्ट की बीआइटी टीम ने जांच के दौरान एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया. उसके पास से 40 पेकेट नेवेल 90 एक्सप्लोसिव, 100 पीस इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर बरामद हुए. साथ ही उसके पास से पहचानपत्र , मोबाइल सेट आदि भी मिले हैं.
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम श्रीप्रसाद राय (33) है . वह नेपाल के भोजपुर जानेवाला था. मेघालय के शिलांग से आ रहा था. गिरफ्तार व्यक्ति एवं जब्त सामानों को खोरीबरी पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में खोरीबारी थाना के एसआइ सुब्रत दत्त ने कहा कि एसएसबी द्वारा एक नेपाली नागरिक को सौंपा गया है, उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जायेगा .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola