इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र पर युवती को आत्महत्या के लिए बाध्य करने का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने जादवपुर थाने में दर्ज करायी शिकायत कोलकाता : इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र पर एक युवती को आत्महत्या के लिए बाध्य करने का आरोप लगा है. इस घटना की शिकायत पीड़ित युवती की मां पंडिता देबनाथ भट्टाचार्य ने जादवपुर थाने में दर्ज करयी है. शिकायत में उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग के पूर्व […]
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने जादवपुर थाने में दर्ज करायी शिकायत
कोलकाता : इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र पर एक युवती को आत्महत्या के लिए बाध्य करने का आरोप लगा है. इस घटना की शिकायत पीड़ित युवती की मां पंडिता देबनाथ भट्टाचार्य ने जादवपुर थाने में दर्ज करयी है.
शिकायत में उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र अर्णव मंडल उनकी बेटी को काफी परेशान करता था. परेशानी का स्तर इतना बढ़ा कि उनकी बेटी को आत्महत्या की कोशिश के लिए बाध्य होना पड़ा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी छात्र से पूछताछ के लिए उसे थाने में बुलाया गया है. उससे पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़िता से भी पूछताछ की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










