गृहवधू का शव बरामद, हत्या की आशंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कालना थाना अंतर्गत हाट कालना ग्राम पंचायत के मल्लिक पाड़ा में घर से विवाहिता पुतुल माझी (40) का शव पुलिस ने बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए कालना महकमा अस्पताल में भेज दिया गया. मृतका के पति बाबू माझी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. […]
विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कालना थाना अंतर्गत हाट कालना ग्राम पंचायत के मल्लिक पाड़ा में घर से विवाहिता पुतुल माझी (40) का शव पुलिस ने बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए कालना महकमा अस्पताल में भेज दिया गया.
मृतका के पति बाबू माझी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मकान मालिक जनार्धन मजुमदार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही दंपती किरायेदार के रूप में रहने आया था. बुधवार की सुबह काफी आवाज देने के बाद भी जब घर के भीतर से कोई आवाज नहीं आई तो ,खिड़की से झांक कर देखा तो बिस्तर पर रक्त रंजित अवस्था में गृहवधू का शव पड़ा था. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










