व्यक्ति की पीट कर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बशीरहाट थाना के 11 नंबर वार्ड के मार्केट की है घटना कोलकाता : बकाया रुपये को लेकर एक व्यक्ति को पीटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतक का नाम मोजिद खान (40) है. घटना बुधवार शाम बशीरहाट थाना के 11 वार्ड के मार्केट में घटी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर […]
विज्ञापन
बशीरहाट थाना के 11 नंबर वार्ड के मार्केट की है घटना
कोलकाता : बकाया रुपये को लेकर एक व्यक्ति को पीटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतक का नाम मोजिद खान (40) है. घटना बुधवार शाम बशीरहाट थाना के 11 वार्ड के मार्केट में घटी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, मोजिद बशीरहाट नगरपालिका के महामाया इलाके का रहनेवाला था और पेशे से राजमिस्त्री. बताया गया कि बुधवार शाम वह बाजार गया था.
वहां बकाया वसूलने को लेकर कई व्यवसायियों ने उसे घेर लिया. इसके बाद विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि उसी दौरान व्यवसायियों ने उसे लोहे की रॉड और लाठी से पीटना शुरू कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गंभीर हालत में बशीरहाट महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना में अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










