चोरी के आरोप में नौकरानी सहित दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : घर से हीरे की अंगूठी चोरी करने के आरोप में गोलाबाड़ी थाने की पुलिस ने नौकरानी आैर अंगूठी खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम बेबी देवी आैर आनंद साह है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अनुराग राठी ने गोलाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के अनुसार, हीरे की […]
विज्ञापन
हावड़ा : घर से हीरे की अंगूठी चोरी करने के आरोप में गोलाबाड़ी थाने की पुलिस ने नौकरानी आैर अंगूठी खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम बेबी देवी आैर आनंद साह है.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अनुराग राठी ने गोलाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के अनुसार, हीरे की अंगूठी ड्रेसिंग टेबल पर रखी थी. नौकरानी काम कर रही थी कि इसी दौरान उसने अंगूठी चुरा लिया.
अंगूठी के बारे में पूछे जाने पर उसने नकार दिया. थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने आरोपी नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.
पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली है आैर कहा कि अंगूठी आनंद साह नामक एक युवक को बेची है. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया आैर अंगूठी बरामद कर ली. कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पीड़ित को अंगूठी सौंप दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










