युवती को चलती बस में परेशान कर रहे दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2019 2:06 AM
कोलकाता : एक युवती को चलती बस में परेशान कर रहे दो युवक को रवींद्र सरोवर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों के नाम मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद शेरू हैं. दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम 4.20 बजे एक युवती ने लालबाजार के 100 नंबर […]
कोलकाता : एक युवती को चलती बस में परेशान कर रहे दो युवक को रवींद्र सरोवर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों के नाम मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद शेरू हैं. दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम 4.20 बजे एक युवती ने लालबाजार के 100 नंबर में फोन किया.
उसने बताया कि बस में सफर के दौरान दो युवक काफी देर से उसे परेशान कर रहे हैं. उसे देख कर अश्लील बातें कर रहे हैं. उसके साथ छेड़खानी भी कर रहे हैं. उसकी मर्जी के बिना उसकी तस्वीर भी मोबाइल से ले रहे हैं. इस शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने युवती के फोन नंबर के टावर लोकेशन का पता लगा कर दोनों आरोपी को रवींद्र सरोवर थाना क्षेत्र से 212 नंबर रूट की बस से गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










