पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से दो JMB आतंकवादी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2019 9:31 AM
कोलकाता : पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक के अगले दिन पश्चिम बंगाल से जेएमबी के दो आतंकवादी गिरफ्तार किये गये हैं. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुर्शिदाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इन दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये दोनों जमात-उल-मुजाहिदीन […]
कोलकाता : पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक के अगले दिन पश्चिम बंगाल से जेएमबी के दो आतंकवादी गिरफ्तार किये गये हैं. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुर्शिदाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इन दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया.
In a joint operation, Kolkata STF and Murshidabad Police has arrested two JMB workers, explosives have been recovered from their possession.
— ANI (@ANI) February 27, 2019
गिरफ्तार किये गये दोनों जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (Jamaat ul Mujahideen Bangladesh) के लिए काम करते हैं. इनके पास से पुलिस ने विस्फोटक बरामद किये हैं. दोनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है. कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर उनसे विस्तृत पूछताछ करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










